Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा चालक के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Editor

Tue, Sep 23, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पानीपत तहसील कैंप थाना क्षेत्र की दीनानाथ कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक के घर पर रंगदारी के लिए की गई फायरिंग की घटना के मामले में सीआईए-3 की टीम ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम सेक्टर-25 जिमखाना के पास खाली मैदान से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्तौल, छह कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया।Haryana news
जानकारी के मुताबिक, सीआईए-3 की टीम ने जावा कॉलोनी निवासी आकाश और इंद्रा कॉलोनी निवासी पिंकू को गिरफ्तार किया। दोनों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी वसूलने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि 9 सितंबर को तहसील कैंप थाना क्षेत्र की दीनानाथ कॉलोनी में मोहन उर्फ शिव के घर पर दो युवकों ने फायरिंग की थी। मोहन का आरोप है कि घटना से एक सप्ताह पहले उसके व्हाट्सएप पर एक कॉल आई थी, जिसमें आरोपी ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद 9 सितंबर की रात आरोपियों ने घर के बाहर फायरिंग कर दी।Haryana news

जरूरी खबरें