Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, त्योहारी सीजन में चलेगी ये 34 स्पेशल ट्रेनें

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 24, 2025

Haryana: हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेल मंत्रालय ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए 34 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है। ये ट्रेनें हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम, उत्तराखंड, कोलकाता आदि राज्यों से होकर गुजरेंगी।

जानकारी के मुताबिक, इन ट्रेनों के नंबर भी तय कर दिए गए हैं और उनकी औसत स्पीड का विवरण भी सभी मंडलों को भेजा गया है। ये ट्रेनें सितंबर से नवंबर 2025 तक चलेंगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों को त्योहारी सीजन में अपने घर जाने के लिए कंफर्म टिकट मिल सकेगा। जल्द ही इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यदि टिकट कंफर्म है, तो एक तरफ का किराया 20 प्रतिशत कम हो जाएगा। हालांकि, वेटिंग टिकट पर यह छूट लागू नहीं होगी।

जानकारी के मुताबिक,सीनियर DCM, नवीन कुमार झा ने बतायि कि इन स्पेशल ट्रेनों में किराये पर 20 प्रतिशत छूट एक तरफ की रहेगी, बशर्ते टिकट कंफर्म हो। यह योजना यात्रियों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगी। Haryana News

यहां से होकर जाएंगी विशेष ट्रेनें 

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 04221/04222 वाराणसी से बठिंडा तक अप-डाउन में यह ट्रेन 23 सितंबर से 29 नवंबर 2025 तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04224/04223 वाराणसी से चंडीगढ़ तक अप डाउन में चलेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी तक जाएगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा अमृतसर से दरभंगा के लिए ट्रेन नंबर 04610/04609 अमृतसर से चलेगी, जो ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंढारी कलां, साहनेवाल, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली वाया गोरखपुर होते हुए दरभंगा तक जाएगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 04602/04601 फिरोजपुर कैंट से पटना जंक्शन, ट्रेन नंबर 04508/04507 सरहिंद से सहरसा जंक्शन, ट्रेन नंबर 04618/04617 अमृतसर से सहरसा जंक्शन, ट्रेन नंबर 04612/04611 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से गुवाहाटी, ट्रेन नंबर 04614/04613 जम्मूतवी से कोलकाता, ट्रेन नंबर 04312/04311 योग नगरी ऋषिकेश से कोलकाता, ट्रेन नंबर 04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर जंक्शन, ट्रेन नंबर 04211/04212 सुलतानपुर से कटरा , ट्रेन नंबर 04214/04213 लखनऊ से टाटा नगर जंक्शन, ट्रेन नंबर 04205/04206 अयोध्या कैंट से दिल्ली, ट्रेन नंबर 04525/04526 सहारनपुर जंक्शन से अंबाला कैंट, ट्रेन नंबर 04219/04220 शाहगंज से अयोध्या धाम तक चलेंगी।

जरूरी खबरें