Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लोहाघाट:कुमाऊँ की संस्कृति का अनमोल प्रतीक है भीटोले का महीना :शशांक पाण्डे

लोहाघाट:कनेड़ी में गुलदार का आतंक ग्रामीण लगा रहे हैं गस्त। ग्रामीणों की पिजड़ा व सोलर लाइट लगाने की मांग

चंपावत:खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सहायता के लिए शासन की पहल, हेल्पलाइन जारी

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंबा:बर्फीले तूफान में फंसने से दो ममेरे भाइयों की मौत। मालिकों के शव पास भूखा प्यासा खड़ा रहा बेजुबा

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 26, 2026

बर्फीले तूफान में फंसने से दो ममेरे भाइयों की मौत। मालिकों के शव पास भूखा प्यासा खड़ा रहा बेजुबाहिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद मार्मिक खबर सामने आई है। प्रसिद्ध भरमाणी माता मंदिर की बर्फीली ऊंचाइयों पर 19 वर्षीय विकसित राणा और उनके 13 वर्षीय ममेरे भाई पीयूष की ठंड और बर्फीले तूफान में फंसने से दुखद मृत्यु हो गई।बताया जा रहा है कि दोनों दर्शन के लिए निकले थे और ऊपरी क्षेत्र में वीडियो शूट कर रहे थे, तभी मौसम ने अचानक करवट ले ली। भारी बर्फबारी और शून्य से नीचे तापमान के बीच वे रास्ता भटक गए और जिंदगी की जंग हार गए।लेकिन इस त्रासदी के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सबकी आंखें नम कर दीं। दोनों के साथ गया पालतू कुत्ता चार दिनों तक बर्फ के बीच अपने मालिक के निर्जीव शरीर के पास बैठा रहा। बिना भोजन और पानी के, कड़ाके की ठंड में भी उसने साथ नहीं छोड़ा।जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तो कुत्ता वहीं अडिग पहरा दे रहा था। उसे सुरक्षित बचाकर परिजनों को सौंप दिया गया।यह घटना जहां प्रकृति की कठोरता की याद दिलाती है, वहीं एक बेजुबान की अटूट वफादारी की मिसाल भी बन गई है।

जरूरी खबरें