Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट : साहबराम : Gurugram News: हरियाणा के बस यात्रियों को बड़ा झटका, इन 23 रूटों का बढ़ाया किराया

Editor

Fri, Sep 26, 2025

Gurugram News: हरियाणा के बस यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुग्राम में बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बडा झटका लगने वाला है। दरअसल, GMCBl प्रबंधन बसों का किराया अब स्टॉपेज की बजाय किलोमीटर की दर से तय किया है। ऐसे में अब सिटी बसों में सफर करना आज से महंगा हो गया है।

नया किराया स्ट्रक्चर 24 सितंबर से लागू कर दिया गया है। इस प्रस्ताव को 16 सितंबर 2025 को आयोजित जीएमसीबीएल बोर्ड आयोजित विनियमसीवीपत प्रबोर्ड की गई थी। खबरों की मानें, तो जीएमसीबीएल का दावा है कि 23 रूटों पर गुरुग्राम में 160 बसें चल रही हैं।ऐसे में इन सभी रूटों पर बसों का किराया आज से बढ़ गया है।

गुरुग्राम में यह है किराये तय करने का फॉर्मूला

खबरों की मानें, तो जीएमसीबीएल के मैनेजर राजीव नागपाल ने कहा कि पहले कई रूटों पर पांच रुपए चेंज होने को लेकर कई बार झगड़े होते थे, ऐसे में तीन स्लैब में किराया कर दिया गया है। अब छह किलोमीटर तक 10 रुपए, छह से 13 किलोमीटर तक सफर का किराया 20 रुपए और 13 किलोमीटर से अधिक सफर करने वाले यात्रियों को 30 रुपए देने होंगे।

यहां होगा अधिकतम 35 रुपये किराया

वहीं, सोहना रोड हाइवे पर सोहना से गुरुग्राम के बीच चलने वाली बसों में अधिकतम किराया 35 रुपए कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह सोहना रोड हाईवे का टोल है। इस टोल के लिए हर यात्री को पांच रुपए ज्यादा किराया देना पड़ेगा।

जरूरी खबरें