Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

कुमाऊँ का अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म KumaonBazaar.com। एक मंच पर पाए कई सुविधाएं।

: तोते से चुनाव की हार जीत की भविष्यवाणी करा रहे ज्योतिष को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 10, 2024
तोते से चुनाव की हार जीत की भविष्यवाणी करा रहे ज्योतिष को किया गिरफ्तार तमिलनाडु में तोते से चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी करा रहे एक तोते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना तमिलनाडु की है, जहां वन अधिकारियों ने तोते के मालिक पर जुर्माना लगाने की तैयारी भी कर ली है। खबर है कि तोते ने विपक्षी गठबंधन INDIA के खिलाफ खड़े PMK उम्मीदवार के जीतने की बात कही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तोते ने भविष्यवाणी की थी कि तमिलनाडु की कुड्डलोर लोकसभा सीट से PMK के उम्मीदवार थंकर बचन चुनाव जीतेंगे। खास बात है कि PMK राज्य में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। अब इस भविष्यवाणी के बाद ज्योतिषी को पक्षी को कैद कर रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, फॉरेस्ट रेंजर जे रमेश दावा कर रहे हैं कि तोते की Wildlife (Protection) Act के तहत Schedule II species में रखा गया है। ऐसे में उन्हें कैद कर रखना अपराध है। अधिकारियों का कहना है कि उसे चेतावनी और जुर्माने के बाद छोड़ा जा सकता है, जो बढ़कर 10 हजार रुपये तक जा सकती है। PMK चीफ अंबुमणि रामदास ने इसे डीएमके की हार का डर करार दिया है।

जरूरी खबरें