Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: भूकंप ने नेपाल में मचाई भीषण तबाही, अब तक 129 लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल, कई इमारतें हुई ध्वस्त ध्वस्त

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 4, 2023
भूकंप से  पड़ोसी देश नेपाल में भीषण तबाही, अब तक 129 लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायलक कई इमारतें ढहीं नेपाल की धरती एक बार फिर भूकंप की तबाही से दहल गई है. शुक्रवार देर रात आए भूकंप के चलते नेपाल में अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है. दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.नेपाल में भूकंप के बाद कई घर ढहे गए हैं नेपाल में शुक्रवार देर रात आए भूकंप ने तबाही मचा दी है. 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई हैं. भूकंप के बाद अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है. मलबे में दबने के कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि भूकंप के कारण रुकुम पश्चिम मे 36और जाजरकोट34 लोगो की मौत हुई है. मृतकों की जानकारी रुकुम पश्चिम के डीएम नामराज भट्टराई और जाजरकोट के डीएसपी संतोष रोक्का ने दी है.  नेपाल में तबाही मचाने वाले भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका असर उत्तराखण्ड ,दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में देखा गया. बिहार के पटना और मध्य प्रदेश के भोपाल तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. नेपाल में अभी मौत का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है

जरूरी खबरें