Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:राष्ट्रव्यापी नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम प्रशिक्षण दिवस

लोहाघाट:चंपावत प्रकरण में गरमाई राजनीति कांग्रेस ने भाजपा सरकार का फूका पुतला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में मातृत्व दिवस पर हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

बाराकोट:आली विसराडी मे मानसून में आपदा आने का बड़ा खतरा। दहशत के साए में ग्रामीण।

हल्द्वानी में सपेरा गैंग का पर्दाफाश 25 लाख के जेवर और बर्तन बरामद

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : अफगान मीडिया का दावा पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में हत्या।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 26, 2025

अफगान मीडिया का दावा पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में हत्या।

पाकिस्तान ने इमरान खान की हत्या को झुठलाया।

जेल के बाहर सैकड़ो की संख्या में धरने में बैठे इमरान खान समर्थक व परिजनअफगान मीडिया ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व क्रिकेटर इमरान खान की जेल में हत्या करने का दावा किया है। पाकिस्तान सरकार ने इस दावे को झुठला दिया है। अफगान मीडिया ने दावा किया है मुनीर ने इमरान खान की जेल में हत्या कर कर उनके शव को ठिकाने लगा दिया है। रावलपिंडी के अड़ियाल जेल के बाहर इमरान खान के समर्थक भारी संख्या में पहुंचकर रिहा करो रिहा करो के नारे लगा रहे हैं। जेल में इमरान खान के वकीलों व डॉक्टरों की एंट्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इमरान खान के परिजनों ने कहा जेल के अधिकारियों के द्वारा उन्हें पिछले एक हफ्ते से इमरान खान से मिलने नहीं दिया जा रहा है। वह जेल के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। पिछले दो हफ्तों से इमरान खान की जेल से बाहर कोई अपडेट नहीं आई है। अब यह खबर काफी तेजी से फैल रही है। पाकिस्तान सरकार ने इस खबर को फिलहाल झूठला दिया है। फिलहाल खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

जरूरी खबरें