Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:सेवा, संकल्प धरणी के जरिए गीता धामी ने रोगियों के चेहरों में मुस्कान लाने का उठाया बीड़ा / विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने उठाया लाभ| 

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 21, 2025
लोगों को निशुल्क वितरित किए गए चश्मा, कान  की मशीन, बैसाखी, व्हीलचेयर | चंपावत के प्रसिद्ध महाबली घटोत्कच मंदिर के पास आज जहां मंदिर से धूप अगरबत्ती की खुशबू आ रही थी, तो इसी स्थान के कुछ ही दूरी पर सेवा व समर्पण की महक के संगम से यह संदेश निकल रहा था कि इस संसार में दीन दुखियों की सेवा से बड़ा कोई धर्म और कर्म नहीं है | वही व्यक्ति महान होता है जो दूसरों की खुशियों में अपनी खुशियां तलाशता है| मौका था यहां सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिनी विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ का चंपावत को हिमालयी राज्यों का मॉडल जिला बनाने के सूत्रधार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां यहां की तस्वीर व लोगों की तकदीर बदलने का बीड़ा उठाया है वही उनकी धर्मपत्नी गीता धामी ने सेवा संकल्प फाउंडेशन के माध्यम से उत्तराखंड के लोगों को स्वस्थ रखने के साथ बीमार लोगों के चेहरों में मुस्कान लाने का अपना इरादा जाहिर किया हैं,जिसकी शुरुआत आज यहां घटकू मंदिर में पूजा अर्चना एवं लोक देवता का आशीर्वाद लेने के साथ की गई| धरणी फाउंडेशन की ट्रस्टी गीता जी ने कहा कि यदि कोई परेशान व्यक्ति आपके पास आता है तो हमें उसके विश्वास को बनाए रखने के लिए उसकी ऐसी सेवा करनी है की आंखें तो हमारी हो लेकिन आपकी सेवा से दूसरे व्यक्ति की आंखों से आंसू आए| मैंने इसी अवधारणा से धरणी के इस कार्य की शुरुआत की है| जिसमें दिल्ली के नामी अपोलो हॉस्पिटल के अलावा अन्य स्थानों के डॉक्टरो के दल द्वारा यहां निशुल्क चिकित्सा दी जा रही है | उन्होंने यहां सेवा देने आए चिकित्सा दल का स्वागत करते हुए कहा वह व्यक्ति कितने महान होते हैं जो अपने कार्यों व्यवहार से दूसरों को खुशियां बाटकर स्वयं खुश होते हैं शिविर में एक हजार से अधिक लोगों का मुक्त उपचार किया गया |क्षेत्रीय लोगों की दिक्कतों को देखते हुए शिविर में मानसिक रोगियों का भी उपचार करने के लिए यहां विशेष रूप से चिकित्सक आए हुए थे| शिविर में लोगों को 150 चश्मा एक दर्जन कान सुनने की मशीने, व्हीलचेयर, वैशाखी आदि सामग्री निशुल्क वितरित की गई। शनिवार एवं रविवार क़ो यह शिविर टंकपुर एवं खटीमा मै भी आयोजित किया जायेगा, इन चिकित्सकों द्वारा दी गई अपनी विशिष्ट सेवाएं| चंपावत में निशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ शिविर का कुशल संयोजन सीएमओ डॉo- देवेश चौहान की देखरेख में किया गया जिसमें मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ के प्रिंसिपल एवं वरिष्ठ बाल लोग विशेषज्ञ डॉ अजय आर्य, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ एमके पंत,अपोलो हॉस्पिटल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ जीके सुमन, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पूनम वशिष्ठ, फिजिशियन डॉ दीपक वत्स,एवं डॉ संस्कृति वत्स, जिला चिकित्सालय के ईएनटी सर्जन डॉ नरेंद्र सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ धनंजय पाठक, आदि शामिल थे शिविर के संचालन में मुख्यमंत्री के निजी सचिव बीसी तिवारी,एवं पंकज सिंह, मनमोहन सिंह बोहरा,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी अध्यक्ष प्रेमा पांडे, सचिन जोशी, शंकर पांडेय, अनिल जोशी,कैलाश अधिकारी,योगेश जोशी, विनीता फ्रत्याल, गोविन्द सामन्त एवं तमाम लोगों ने अपना सहयोग दिया इस महान कार्य के लिए आज गीता धामी ने खूब लोगो की दुआएं बटोरी कार्यक्रम का संचालन डॉ बीसी जोशी ने किया|      

जरूरी खबरें