Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

चंपावत:75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर व्यापारियों व स्वास्थ्य विभाग की बैठक/ लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय /अल्ट्रासाउंड सेवा हफ्ते में पूरे दिन संचालित करने की उठी मांग/चिकित्सकों की सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी :व्यापार संघ अध्यक्ष

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 2, 2024
लोहाघाट की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर व्यापारियों व स्वास्थ्य विभाग की बैठक/ लिए गए कई महत्वपूर्ण /अल्ट्रासाउंड सेवा हफ्ते में पूरे दिन संचालित करने की उठी मांग लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में दिनों दिन बदहाल होती जा रही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं , विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी तथा मरीजों व चिकित्सकों के बीच होती तनातनी तथा अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सोमवार को लोहाघाट नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारियों की उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारियो के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई बैठक में अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने ,विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने तथा महिला चिकित्सा स्टाफ को सुरक्षा देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहनता से चर्चा की गई बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल व डॉक्टर विराज राठी के द्वारा चिकित्सा स्टाफ की समस्या, मरीजों के तीमारदारों के द्वारा चिकित्सा स्टाफ के साथ की जाने वाली अभद्रता तथा सुरक्षा के मुद्दे को बैठक में रखा गया वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया व व्यापारियों ने चिकित्सा स्टाफ की सुरक्षा को महत्वपूर्ण माना कहा जल्द एसपी से मुलाकात कर रात में दो पुलिस कर्मियों को अस्पताल में तैनात करने की मांग की जाएगी तथा चिकित्सा स्टाफ से भी मरीज से अच्छा व्यवहार कर अच्छा उपचार देने को कहा गया व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा मरीजों को अस्पताल से कम से कम रेफर किया जाए खासकर गर्भवती महिलाओं को तथा मरीजों को भरपूर दवा देने तथा बाहर से दवा न मगाने की भी मांग की गई इसके अलावा अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट होने के बावजूद मरीजों को हफ्ते में सिर्फ तीन दिन अल्ट्रासाउंड सेवा मिलने पर व्यापार संघ अध्यक्ष व व्यापारियो ने नाराजगी जताई तथा सीएमओ से पूरे हफ्ते अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने की मांग की व्यापार संघ अध्यक्ष ने चिकित्सा स्टाफ को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा चिकित्सकों से अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई की बात कही उन्होंने कहा चिकित्सा स्टाफ की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा जल्द चिकित्सा व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर सीएमओ चंपावत के साथ बैठक की जाएगी वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल ने मरीज को अस्पताल की सुविधा के हिसाब से उचित उपचार देने का भरोसा व्यापारियों को दिया वहीं बीते दिनों चिकित्सा स्टाफ व मरीज के बीच हुई घटना पर भी चर्चा की गई तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो इस पर विशेष जोर दिया गया तथा दोनों पक्षों से उनका पक्ष जाना कि आखिर यह तनातनी क्यों हुई इस दौरान ब्यापारियो के द्वारा अपने अपने सुझाव दिए गए वही नगर के लोगों के द्वारा अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने का प्रयास करने के लिए इसे व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण पहल बताया बैठक में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय,महामंत्री विवेक ओली ,उपाध्यक्ष दानू सूतेरी , टीका देव खर्कवाल,दीपक देव ,शैलेंद्र राय, सतीश खर्कवाल ,पंकज ढेक ,पंकज वर्मा ,वीरेंद्र ढेक, दीपक शाह, पप्पू पाटनी ,अनिल देव ,चंद्रशेखर राय ,गिरीश कुवर , एलडी जोशी सहित कई व्यापारी व चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा

जरूरी खबरें