Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:सुशीला तिवारी अस्पताल में पोकस कार्यशाला का आयोजन

लोहाघाट:20 अप्रैल को सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में होगी ‘दिशा’ समिति की बैठक,

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिकारी की मांग पर डीएम ने जीआईसी बाराकोट में जीव विज्ञान प्रवक्ता की तैनाती

लोहाघाट:मऊ में छात्रा मे हुए गुलदार के हमले को लेकर पूर्व विधा0 फर्त्याल ने बन मंत्री से की मुलाकात

लोहाघाट:पालिका ने नगर में चलाया स्वच्छता अभियान पालिकाध्यक्ष ने संभाली कमान

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सुरक्षित प्रसव का संदेश: रोसाल गांव में गर्भवती महिलाओं से संवाद

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 15, 2026

सुरक्षित प्रसव का संदेश: रोसाल गांव में गर्भवती महिलाओं से संवाद

लोहाघाट। शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आईईसी जागरूकता अभियान के तहत लोहाघाट ब्लॉक के ग्राम रोसाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से संपर्क कर आईपीसी बैठकों के माध्यम से संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को होम डिलीवरी के संभावित खतरों के प्रति सचेत करते हुए अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराने की सलाह दी। साथ ही गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

बैठक में प्रसव से पूर्व बर्थ प्लान पर भी चर्चा की गई, जिसमें प्रसव के समय आवश्यक तैयारियां, अस्पताल जाने की व्यवस्था और जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियानों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना और हर गर्भवती महिला का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करना है, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

जरूरी खबरें