Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सबको स्वस्थ रखने के संकल्प के साथ शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का आगाज ।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 1, 2025

लोहाघाट में पालिकाध्यक्ष ने योगा हॉल का किया शुभारंभ। लोहाघाट - गाँव गाँव घर घर तक योग की अलख जगा कर हर परिवार को स्वस्थ्य रहने की खुशियां बांटने के संकल्प के साथ 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रथम नागरिक के रूप में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा जिला योजना से निर्मित योगा हॉल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर चेयरमैन वर्मा ने योग एवं प्राणायाम को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्षेत्र के हजारों लोगों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया ।वहीं उन्होंने नगर क्षेत्र में योगा हॉल की कमी को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी नवनीत पांडेय के प्रति भी आभार जताया। इससे पूर्व पूर्व जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा आनन्द सिंह गोसांईं, जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय आयुष मिशन डॉ सुधाकर गंगवार, योग अनुदेशिका सोनिया आर्या, विजय देउपा, लीला जोशी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने जिले मे योग एवं प्राणायाम को घर घर तक पहुँचाने के लिए डॉ सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान की सराहना की, कहा नगर पालिका इस कार्य में पूरा सहयोग करेगी। इस अवसर पर योग अनुदेशिका सोनिया आर्य ने योग एवं प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं व विधाओं का संचालन करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा रोज योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होकर न केवल स्वयं को रोगों को मुक्त कराया बल्कि वह हमारी इस मुहिम को घर घर पहुँचाने की संवाहक भी बनी हुई हैं।इससे पूर्व डॉ गंगवार ने योग दिवस में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने व कराने में सहयोग के लिए योग शपथ दिलाई। इस अवसर पर योग केंद्र में योगाभ्यास कर रही निर्मला ओली, कमलेश उप्रेती, लीला खर्कवाल, मुन्नी जोशी आदि ने बताया कि किस प्रकार योग करने के बाद विभिन्न रोगों से घिरे उनके शरीर को कितना लाभ मिला। महिलाओं ने सोनिया के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए भी आभार व्यक्त किया।

जरूरी खबरें