Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

लोहाघाट:दीपक जोशी फिर बने मां अखिलतारिणी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष।

सूचना

: लोहाघाट भाजपा मंडल अध्यक्ष ने उप जिला चिकित्सालय में फिजिशियन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग को लेकर सीएमओ को दिया ज्ञापन मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों की नहीं हो पाई है तैनाती 

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 2, 2024
लोहाघाट भाजपा मंडल अध्यक्ष ने उप जिला चिकित्सालय में फिजिशियन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग को लेकर सीएमओ को दिया ज्ञापन मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों की नहीं हो पाई है तैनाती लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में लंबे समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ व फिजिशियन न होने से क्षेत्र की जनता को हो रही दिक्कतों को देखते हुए शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान को जल्द लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में फिजिशियन व स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग को लेकर शुक्रवार को ज्ञापन दिया ज्ञापन के माध्यम से मंडल अध्यक्ष जोशी ने सीएमओ को जानकारी देते हुए बताया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय जिले का सर्वाधिक ओपीडी वाला अस्पताल है इस अस्पताल में पाटी, बाराकोट और लोहाघाट ब्लॉक की जनता के साथ साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं जिन्हें अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी द्वारा पूर्व में लोहाघाट भ्रमण के दौरान अस्पताल में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की तैनाती करने की घोषणा की थी लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद भी अभी तक अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो पाई है उन्होंने सीएमओ चंपावत से जल्द उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में फिजिशियन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने की मांग की है मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने कहा सीएमओ ने जल्द चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती करने का आश्वासन दिया है

जरूरी खबरें