रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आयुष्मान आरोग्य मन्दिर दिगालीचौड़ ने मानाढुंगा में लगाया स्वास्थ्य शिविर
आयुष्मान आरोग्य मन्दिर दिगालीचौड़ ने मानाढुंगा में लगाया स्वास्थ्य शिविर

आज दिनांक 29 अगस्त को आयुष्मान आरोग्य मन्दिर दिगालीचौड़ चम्पावत द्वारा लोहाघाट की ग्राम सभा मानाढुंगा के पंचायत घर में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में उपस्थित बालक-बालिकाओं,महिला एवं पुरुषों को स्वास्थ्य संवर्द्धन से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । साथ ही उच्चरक्तचाप, मधुमेह, इत्यादि की निःशुल्क जांचें की गयीं।बालक-बालिकाओं,महिला एवं पुरुषों सहित शिविर में कुल 23 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमे उच्चारक्तचाप जांच की 11,मधुमेह जांच – 04 कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया । वर्षाऋतु में दिनचर्या पथ्य-अपथ्य, आहार-विहार, इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ औषधीय पादपों एवं योग,ऋतुचार्य – दिनचर्या से संबन्धित पम्फलेट्स का वितरण भी किया गया । निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में ग्राम - मानाढुंगा के पूर्व प्रधान योगेश रैंसवाल एवं आशा मानाढुंगा श्रीमती ममता जोशी द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया । शिविर में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर दिगालीचौड़ चम्पावत के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सुभाष राना एवं सेवक डुंगर राम उपस्थित रहे ।
विज्ञापन