Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे बंदरों का आतंक स्कूल में छात्रा को काट कर किया घायल।

लोहाघाट:नगर पालिका में क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायत होंगी दर्ज पालिका की नई पहल

हल्द्वानी : टांडा रेंज में हाथी के हमले से दो लोगों की मौत क्षेत्र में दहशत

उत्तराखंड:होमगार्ड स्वयंसेवकों की 920 पदों पर निकली सीधी भर्ती।

पाटी:टूटी पानी की लाइन करौली के श्योतडा तोक में हाहाकार 2 किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: गर्मी बढ़ने के साथ लोहाघाट के अस्पताल मे बढ़ने लगी उल्टी दस्त के मरीजों की तादाद ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 28, 2026

गर्मी बढ़ने के साथ लोहाघाट के अस्पताल मे बढ़ने लगी उल्टी दस्त के मरीजों की तादाद ।

अप्रैल के महीने में पहाड़ों मे भी गर्मी अपने चरम पर है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पहाड़ों में उल्टी दस्त का प्रकोप भी होने लगा है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। आज मंगलवार को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया इन दिनों गर्मी चरम पर है घाटी वाले क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ गया है। डॉ0 राठी ने बताया गर्मी बढ़ने के साथ ही उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कहा लोहाघाट जिला चिकित्सालय में भी रोज उल्टी दस्त के मरीज पहुंचने लगे हैं जिनका यहा उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया अत्यधिक गर्मी में बाहर न निकले, पानी में ओआरएस मिलाकर पिए, बाहर के खाने तथा बासी भोजन खाने से परहेज करें।

गर्मियों में बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। डॉ राठी ने बताया पानी को हमेशा उबालकर पिए उल्टी दस्त होने पर मरीज को पानी में ओआरएस डालकर पिलाए तथा अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को भर्ती कराए । उन्होंने कहा अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं चाक चोबंद रखी गई है। उन्होंने लोगों से दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

जरूरी खबरें