रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पौड़ी :स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा एक्शन। सीएमएस व पूर्व सीएमओ को किया सस्पेंड
पौड़ी :स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा एक्शन। सीएमएस व पूर्व सीएमओ को किया सस्पेंड
उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पौड़ी जिला अस्पताल के सीएमएस और पूर्व सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है।स्वास्थ्य मंत्री ने सीटी स्कैन मशीन के रखरखाव में की गई कोताही के चलते यह कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2022 में खराब हुई मशीन को सुरक्षित स्थान पर रखने की बजाय खुले में रखा गया था। जिसके चलते लाखों रुपए की मशीन क्षतिग्रस्त हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन महानिदेशक, संयुक्त निदेशक एवं सहायक निदेशक से भी स्पष्टीकरण स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा मांगा गया है। स्वास्थ्य मंत्री उनियाल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
