Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

चंपावत:75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: बाराकोट में ग्राम स्वच्छता, स्वास्थ्य पर आशा संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 23, 2024
बाराकोट में ग्राम स्वच्छता, स्वास्थ्य पर आशा संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन आज सोमवार 23 दिसंबर को बाराकोट ब्लांक कार्यालय सभागार बाराकोट में आशा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी चिकित्साअधिकारी डॉ मंजीत सिंह, ब्लॉक प्रशासक विनीता फर्तयाल, खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र जोशी, अपर विकास खंड अधिकारी जाकिर हुसैन, जिला समन्वयक जगदीश जोशी के द्वारा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ डॉ मंजीत सिंह जी के द्वारा किया गया उन्होंने आशा संवाद कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और राज्य एवं भारत सरकार के द्वारा आशाओं को प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि एवं मोबल्टी राशि की जानकारी दी और इस कार्यक्रम को स्वास्थ्य के क्षेत्र में जन समुदाय की भागीदारी को बढ़ाने की दृष्टि से तथा समुदाय-जनित गतिविधियों को प्रेरित करने की दृष्टि से भी सामुदायिक निगरानी को महत्वपूर्ण अवयव माना गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रशासक विनीता फर्तयाल मौजूद रही। इस अवसर पर श्रीमती विनीता फर्तयाल ने आशाओं के द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं भूमिका पर बोलते हुए कहा कि आशाये ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रही है उन्होंने कहा कि वैश्विक माहामारी कोविड काल के दौरान आशाओं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है आशाओं के द्वारा अपने घर परिवार की देखभाल के साथ साथ आम जन समुदाय के स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण संबंधी देखभाल किया जाना काबिलेतारिफ है उन्होंने कहा कि सरकार को आशाओं के मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि पर जरुर विचार करना चाहिए माननीय विधायक जी ने कहा कि आशाओं व आशा फैसिलिटेटरो के वाजिब मांगों पर वह विधान सभा में पुरजोर ढंग से उनकी बात रखेंगे। साथ ही उन्होंने आशाओं को आश्वस्त किया कि वह सदैव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हर दुःख सुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। साथ ही प्रशासक विनीता जी कहा कि आशा संवाद कार्यक्रम को न्याय पंचायत स्तर पर भी आयोजित करने हेतु व मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री जी तथा जिला अधिकारी से चर्चा करेंगे ताकि आशा संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनप्रतिनिधियों एवं आम जन समुदाय की भागीदारी बढे और आशाओं के कार्यो से वाकिफ हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आशाओं को भी अपने कार्य दायित्वों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम में बाराकोट ब्लॉक के ग्राम प्रशासकों, समस्त एएनएम, समस्त सीएचओ, समस्त आशाकार्यकत्रियों, VHSNC के सदस्यों, क्षय रोग डॉ अंजली सिंह, फार्मसिस्ट कुलदीप राय, रोशन लाल, मृत्युजय वर्मा, दयाल सिंह, और सुनीता जोशी, जोगेंद्र सिंह, दीपक जोशी और बृजमोहन बोहरा आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया

जरूरी खबरें