Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: उत्तराखंड:विजिलेंस की भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ताबरतोड़ कार्यवाही आठ माह मे 29 भ्रष्टाचारियों को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 28, 2024
उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम: रिश्वत मांगे जाने पर तत्काल इस नंबर पर 9456592300 एवं टोल फ्री न0 “1064” शिकायत दर्ज कराए। डीजी विजिलेंस डॉक्टर बी0मुरुगेशन ने जानकारी देते हुए बताया उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने मुहिम चलाकर कार्यवाही तेज की है उन्होने बताया विगत आठ माह में 29 भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किया गया है।उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग ने अपनी सक्रियता को और तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत विजिलेंस ने यह स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार की शिकायत करने से लोगों के काम रुकेंगे नहीं, बल्कि नियमानुसार पूरे होंगे। विगत 8 माह में विजिलेंस विभाग ने प्रदेश भर में 29 रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में दो गुना अधिक है । गिरफ्तार होने वालों में 4 राजपत्रित अधिकारी और 25 गैर-राजपत्रित अन्य अधिकारी शामिल हैं। रिश्वतखोर अधिकारियों की सूची निम्न है गिरफ्तारी का विभागावार विवरण – पुलिस विभाग-05,परिवहन विभाग-03,राजस्व विभाग-04,शिक्षा विभाग-03,विद्युत विभाग-04,राज्य कर विभाग-01,आबकारी विभाग-01,खेल विभाग-01,वन विभाग-01,शहरी विकास विभाग-01,लघु सिंचाई विभाग-01,पंचायती राज विभाग-01आवास विकास विभाग-01,औद्यौगिक विभाग-01,खाद्य आपुर्ति विभाग-01 II. ट्रैप की जनपदवार की गयी कार्यवाही का विवरण (गढवाल मण्डल) -देहरादून-03,हरिद्वार-03,पौडी-03 (कुमाऊँ मण्डल)-उधमसिंहनगर-10,नैनीताल-03 विजिलेंस केवल गिरफ्तारी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गिरफ्तार अधिकारियों के खिलाफ त्वरित न्यायिक कार्रवाई भी की जा रही है। पकडे गये अभियुक्तो में कुल 24 (4 राजपत्रित अधिकारी एवं 20 अराजपत्रित अधिकारियों) के विरूदध मा0 न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिए गए हैं। जिनमे से 15 प्रकरणो में मा0 न्यायालय में विचारण भी शुरू हो गया है। अभियुक्तो को मा0 न्यायालय से दण्डित किये जाने के सम्बन्ध मे विजलेंस के अभियोजन अधिकारीयों द्वारा ठोस पैरवी की जा रही है जिसके फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा विगत वर्षो के4 अभियुक्तो को दण्डित किया गया है और 05 अन्य मामलों की विवेचना जारी है।विजिलेंस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है जिनमें कुछ प्रमुख गिरफ्तारियां इस प्रकार हैं- I. दिनांक 25/4/24 को जनपद उधमसिंह नगर के खाद्य आपुर्ति विभाग के विपणन अधिकारी मोहन सिह टोलिया 50000 रू0 रिश्वत के साथ गिरफ्तार । II. दिनांक 22/5/24 को जनपद नैनीताल के लघु सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियन्ता 50000 रू0 रिश्वत के साथ गिरफ्तार । III. दिनांक 25/6/24 को सहायक आयुक्त राज्य कर शशिकान्त दुबे 75000 रू0 रिश्वत के साथ गिरफ्तार । IV. दिनांक 2/7/24 को जनपद उधमसिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा 70000 रू0 रिश्वत के साथ गिरफ्तार । V. दिनांक12/7/24 को जनपद हरिद्वार के खण्ड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन 10000 रू0 रिश्वत के साथ गिरफ्तार । डीजी विजिलेंस डाँ0 वी मुरूगेसन ने कहा कि आम जनता में अक्सर यह डर होता है कि रिश्वत की शिकायत करने पर उनका काम नहीं होगा या रुक जाएगा। इस डर को खत्म करने के लिए विजिलेंस विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि रिश्वतखोरी की शिकायत के बाद उस काम को फॉलो किया जाए और पूरा होने तक विभाग उस पर नजर रखे। विजिलेंस विभाग की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश है कि अब रिश्वतखोर अधिकारियों के लिए कोई जगह नहीं है।यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें । विजिलेंस विभाग की इन कार्यवाहियों से उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है, जिससे आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है।

जरूरी खबरें