Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: बाराकोट में चोरों ने दो घरों में किया हाथ साफ पुलिस जुटी जांच में

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 21, 2023
  बाराकोट ब्लॉक की तराग ग्राम सभा के निगालीगाड तोक में अज्ञात चोरों ने रमेशराम व कमला देवी के घरों के ताले तोड़कर तांबे के बर्तनों वह नकदी पर हाथ साफ कर लिया है विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा ने बताया कि गांव के रमेश राम 2 महीना पहले अपना इलाज कराने बरेली गए हुए थे कल देर रात जब वह गांव पहुंचे तो उन्हें अपने घर के ताले टूटे हुए मिले तथा अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था इसके अलावा गांव की ही कमलादेवी 15 दिन पहले अपनी बेटी से मिलने उसके घर गई हुई थी उनके भी घर के ताले तोड़ चोरों ने सामान चुरा लिया है बोहरा ने बताया उन्होंने बाराकोट चौकी को घटना की सूचना दी सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी कुंदन सिंह बोहरा ने घटनास्थल की जांच करी तथा आसपास के लोगों से पूछताछ करी एसआई बोरा ने बताया चोरों ने रमेशराम के घर से 3 तांबे की गगरी एक पीतल का पराद व 2 हज़ार रूपए नगद व कपड़े तथा कमला देवी के घर से 5 तांबे की गगरी चुरा ली है एसआई बोहरा ने कहा मामले की जांच शुरू कर दी गई है जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा वहीं कमला देवी ने बताया चोरी 15 दिन के बीच में ही हुई है जब 15 दिन पहले वह अपनी लड़की के घर गई थी तो रमेश राम के मकान के ताले सुरक्षित वही विधायक प्रतिनिधि होशियार बोहरा व ग्रामीणों ने कहा चोरी से क्षेत्र में डर का माहौल है उन्होंने जल्द से जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश करने की मांग पुलिस से करी है

जरूरी खबरें