Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

हल्द्वानी में 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

: टनकपुर: खनन माफियाओं ने छीनीगोठ के ग्राम प्रधान के पिता को डंपर से कुचलने का किया प्रयास

Laxman Singh Bisht

Wed, May 31, 2023
टनकपुर में खनन माफियाओं के हौसले इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि  खनन माफियाओं ने छीनीगोठ के ग्राम प्रधान के पिता दिनेश चंद्र जोशी को अवैध खनन रोकने पर खनन माफियाओं ने डंपर से कुचलने का प्रयास किया है तथा मारपीट कर घायल कर दिया है जिसके बाद उन्हें टनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामला सोमवार देर रात का है जिसमें मंगलवार देर शाम दिनेश चंद्र जोशी ने टनकपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि ग्रामसभा में सिंचाई विभाग द्वारा तटबंध निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है जहां से उन्हें अवैध खनन की सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने वहां जाकर देखा तो 3 डंपर अवैध खनन सामग्री भरकर आ रहे थे जब उनके द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश करी गई तो खनन माफियाओं ने उन्हें डंपर से कुचलने का प्रयास किया जोशी ने बताया दो डंपर तो मौके से भाग गए और तीसरे डंपर को उनके द्वारा रोका गया तो डंपर में बैठे खनन माफियाओं ने उनके साथ मारपीट करी और उन्हें घायल कर दिया ग्रामीणों के आने पर खनन माफिया फरार हो गए ग्राम प्रधान के पिता दिनेश चंद्र जोशी ने पुलिस प्रशासन से खनन माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग करी है

जरूरी खबरें