Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: लोहाघाट: व्यापारी के घर से चोरी हुई स्कूटी का 3 दिन बाद भी नहीं लग पाया सुराग व्यापारियों में आक्रोश पुलिस से जल्द स्कूटी का पता लगाने की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 20, 2023
  बीते 17 जुलाई को लोहाघाट के शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले व्यापारी अमित जुकरिया की होंडा एक्टिवा उनके घर के भीतर से चोरी हो गई थी जिसकी सूचना अमित जुकरिया  के द्वारा लोहाघाट पुलिस को देते हुए स्कूटी का जल्द पता लगाने व आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करी थी लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी लोहाघाट पुलिस न तो स्कूटी का पता लगा पाई है ना ही चोरों का जिसको लेकर नगर के व्यापारियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर काफी आक्रोश है व्यापारियों ने कहा नगर में अराजक तत्वों का बोलबाला बढ़ता ही जा रहा है गुरुवार को आक्रोशित व्यापारी व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोहाघाट थाने पहुंचे और एसओ मनीष खत्री से जल्द से जल्द स्कूटी सहित आरोपियों का पता लगाने की मांग करी वही पीड़ित व्यापारी अमित जुकरिया की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करी साथ ही व्यापारियों ने पुलिस से नगर में नशा तस्करों में लगाम लगाने, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने ,क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग करी साथ ही प्रशासन से नगर में उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा लगाने की भी मांग करी है साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर पुलिस जल्द स्कूटी चोरों का पता नहीं लगाती है तथा अराजक तत्वों व नशा तस्करों पर नकेल नहीं कसती है तो नगर के सभी व्यापारी पुलिस के खिलाफ आंदोलन छोड़ देंगे वही एसओ मनीष खत्री ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा पुलिस स्कूटी व आरोपीयो की तलाश कर रही है नगर में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान में तेजी लाई जाएगी एसओ खत्री ने बताया मामले की जांच एसआई हरीश प्रसाद के द्वारा करी जा रही है इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी राजूगढ़कोटी, मनीष जुकरिया, जीवन गहतोड़ी ,विक्कीओली, भास्कर गरकोटी ,कैलाश पांडे चंद्रशेखर जोशी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें