Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

सूचना

: रुड़की :आईआईटी कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या महिला अधिकारी पर लगे उत्पीड़न के आरोप

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 7, 2024
रुड़की :आईआईटी कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या महिला अधिकारी पर लगे उत्पीड़न के आरोप आईआईटी रुड़की में तैनात एक कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मर्तक कर्मचारी के परिजनों ने विभाग की एक महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर कर्मचारी के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। मृतक की पत्नी ने संस्थान की एक महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है और मामले में कार्रवाई की मांग की है। आईआईटी रुड़की के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में जूनियर असिस्टेंट शरद पंवार ने मंगलवार देर शाम जहरीला पदार्थ ख़ा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। आज मृतक कर्मचारी के परिजन कोतवाली रुड़की पहुंचे जहाँ उन्होंने आईआईटी की एक महिला अधिकारी पर कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया।उनका आरोप था कि इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। मृतक के परिजनों ने बताया कि शरद की एक महिला अधिकारी उसे परेशान करती थी। इसी को लेकर वह बेहद परेशान था। इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। वहीं मृतक कर्मचारी की पत्नी दीपा ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली रुड़की के एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

जरूरी खबरें