Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

चम्पावत व लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनता से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

सूचना

: महिला अधिकारी से सम्मोहित कर लूट

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 18, 2024
महिला अधिकारी से सम्मोहित कर लूट पंतनगर थाना क्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग में प्रशासनिक पद पर तैनात महिला अधिकारी को सम्मोहित कर लूटने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को सोपी तहरीर में मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी रुद्रपुर के कार्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तारा सनवाल ने बताया की 16 जून की शाम वह कार्यालय बंद कर कार्यालय में तैनात गीता रौतेला के साथ घर जा रही थी। जब वह बस के इंतजार में 46वी पीएसी गेट के पास खड़ी थी तभी उनके पास एक व्यक्ति आकर खड़ा हो गया ।इस दौरान रुद्रपुर से आ रही एक कार में उस व्यक्ति द्वारा लिफ्ट मांगी है और उन्हें भी सीट खाली होने की बात कह कर उन्हें भी चलने को कहा । कार चालक ने खुद को पुलिस में होने की बात बताते हुए उन्हें विश्वास में ले लिया। जिसके बाद कार चालक ने उन्हें सम्मोहित कर उनसे दो जोड़े कान के कुंडल, सोने की चैन, मोबाइल फोन और नगदी लूट ली। बाद में दोनों आरोपी उन्हें हल्द्वानी रोड के संजय वन के पास उतार कर हल्द्वानी की और भाग गए। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि इस मामले में थाना पंतनगर पुलिस ने महिला अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है।

जरूरी खबरें