Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: कोर्ट के आदेश पर जी बी पंत इंटर कॉलेज काशीपुर के पूर्व प्रधानाचार्य पर रेप का मुकदमा हुआ दर्ज

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 7, 2023
जीबी पंत इंटर कालेज काशीपुर के पूर्व प्रधानाचार्य पर दर्ज हुआ रेप का मुकदमा   काशीपुर में पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य पर रेप सहित अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर हुआ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है। घटना के मुताबिक काशीपुर के पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक पर कॉलेज की एक महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छेड़छाड़ सहित अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाये हैं। महिला कर्मचारी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बताया कि वह पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर कॉलेज में कार्य करती है। उसके विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में पूर्व में तैनात रहे अजय शंकर कौशिक अक्सर उसके साथ अश्लील हरकत व व्यवहार करते थे महिला का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व इनके द्वारा विद्यालय के पश्चात उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास भी किया। महिला ने आरोप लगाया कि अजय शंकर कौशिक उसे धमकाता था कि तुम्हारा वेतन रोक दूंगा, और इसी कारण इसने मेरा वेतन रोक भी दिया था। और कहा कि मुझे खुश नहीं करोगी, तो वेतन नहीं मिलेगा। महिला ने बताया कि उसने यह बात लोगों को इसलिये नहीं बताई कि लोग तरह तरह की बातें करेंगे और समाज में बदनामी होगी। परन्तु जब इन्हें पद से हटाया गया तो उसके बाद भी यह वर्तमान में उसे धमकी देते हुये कह रहे है कि अगर तुमने छेडछाड़ वाली बात व बलात्कार करने का प्रयास करने वाली बात किसी को बताई तो मैं तुम्हें जिन्दा नहीं छोडूंगा, मेरे बड़े बड़े राजनीतिक लोगों से सम्बन्ध है ।महिला ने न्यायलय में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि अजय शंकर कौशिक पिछले कई वर्षों से उसके साथ इसी प्रकार की अश्लीलता करते चले आ रहे है, और इसी प्रकार उसका शोषण करते चले आ रहे है। महिला का आरोप है कि विद्यालय में पढ़ने वाली तीन नाबालिग छात्राओं के साथ भी कौशिक ने अश्लीलता की है, जिनके परिवारजन समाज के कारण खुलकर सामने नहीं आ पा रहे हैं। महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने इसकी शिकायत पहले कोतवाली काशीपुर में की लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। उसने एसएसपी के पास भी शिकायत की लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पं. गो.ब.पंत इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक के खिलाफ धारा 354/376/506/511 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद प्रधानाचार्य पर रेप सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

जरूरी खबरें