Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: लोहाघाट:अभियंता के साथ मारपीट करने के आरोप में चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 5, 2023
  लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शुभंकर चौरसिया ने चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति प्रकाश राय पर उनके घर आकर उनके साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा उन्हें अगवा करने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाते हुए बुधवार को लोहाघाट थाने में तहरीर दी तहरीर मिलने पर लोहाघाट पुलिस ने मामले की जांच करी लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया तहरीर मिलने के बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा घटना के वक्त के सीसीटीवी फुटेज की जांच करी तथा घटना के वक्त मौजूद लोगों से भी पूछताछ करी एसओ खत्री ने बताया जांच के बाद पुलिस को प्रकाश राय के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले जिसके बाद पुलिस ने प्रकाश राय व एक अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 ,506 ,352 ,365 व 511 में मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की विवेचना एसआई हरीश प्रसाद के द्वारा करी जा रही है मालूम हो अभियंता शुभंकर चौरसिया ने प्रकाश राय पर 4 जुलाई की रात को उनके घर आकर मारपीट करने उन्हें अगवा करने का प्रयास करने व जान से मारने की धमकी देने आदि के गंभीर आरोप लगाए थे घटना से आक्रोशित जिले के सभी अभियंताओं ने डीएम व एसपी से प्रकाश राय पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी थी साथ ही कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी जिसके बाद पुलिस ने बिना राजनीतिक दबाव में आकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया वही यह मामला आज दिनभर जिले में चर्चा का विषय बना रहा

जरूरी खबरें