Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

: लोहाघाट:पार्टी में हुई मारपीट मे युवक को होटल की छत से फेंकने के आरोप में फौजी व उसके साथियों पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज़ 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 30, 2024
पार्टी के दौरान युवक को होटल की छत से फेंकने के आरोप में फौजी व उसके साथियों पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज़ शनिवार 29 जून की शाम को लोहाघाट क्षेत्र के कुछ युवक चौमेल रोड के धरमघर पहुंचे जहां एक होटल में एक युवक के कुछ परिचित दोस्त मिल गए जो वहां के एक होटल की छत में बैठकर पार्टी कर रहे थे इस दौरान लोहाघाट क्षेत्र के युवक भी उन लोगों के साथ बैठकर पार्टी करने लगे इसी दौरान लोहाघाट क्षेत्र के एक युवक की फोजी हेमंत  से बहस हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई मारपीट इतनी बड़ी की फोजी हेमंत और उसके साथियों ने लोहाघाट के फोर्ती निवासी मृदुल बगोली( 21)को पकड़कर होटल की छत से नीचे फेंक दिया जिसमें मृदुल गंभीर रूप से घायल हो गया घायल के साथी उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए जहां से उसे चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चंपावत से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है वही लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया घायल फोर्ती निवासी मृदुल बगोली के परिजनों की तहरीर पर फौजी हेमंत निवासी काफली और उसके साथियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की विवेचना एसआई पूरन सिंह कर रहे हैं मालूम हो लोहाघाट के एकांत क्षेत्र में कई होटल खुले हैं जहां लोग पार्टियां मनाते हैं शराब पीते हैं कभी-कभी पार्टी के दौरान उन लोगों में मारपीट हो जाती है और तथा इस प्रकार की गंभीर घटनाएं सामने नजर आती है

जरूरी खबरें