Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

: खेतीखान के चाकू बाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 14, 2023
  सोमवार शाम को लोहाघाट थाना क्षेत्र के नलिया गेट के पास खेतीखान क्षेत्र में रहने वाले नेपाली नागरिकों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी जंग में बदल गया था जिसमें आरोपी उमेश जप्रैल ने चाकू से करण जप्रैल व अन्य लोगों पर हमला कर दिया हमले में चाकू करण जप्रैल के पेट में जा लगा तथा एक अन्य की उंगलियां कट गई चाकू के हमले से करण जप्रैल बुरी तरह घायल हो गया था जिसका सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में इलाज चल रहा है करण जप्रैल के जीजा राजू बोहरा के द्वारा मंगलवार को लोहाघाट थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई थी लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी उमेश जप्रैल पर धारा 307, 323, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया है मामले की जांच एसआई सुष्मिता राणा कर रही हैं मालूम हो आरोपी और घायल युवक रिश्ते में चाचा भतीजे हैं वहीं आरोपी उमेश जप्रैल ने बताया उस पर करण जप्रैल व चार पांच लोगों ने हमला कर दिया था अपनी आत्मरक्षा करने के तहत उसके द्वारा यह घटना घटित हुई

जरूरी खबरें