Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: लोहाघाट :घरों से मोबाइल चुराने वाले शातिर चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 5, 2023
  रविवार को लोहाघाट के एक फर्नीचर व्यापारी के घर में घुसकर एक नेपाली शातिर चोर ने उनका नया बीवो का फोन चुरा लिया था इसके बाद व्यापारी ने लोहाघाट थाने में मोबाइल चोरी की सूचना दी व्यापारी ने बताया सीसीटीवी में चोर उनके घर में घुसता हुआ दिखाई दिया उन्होंने बताया बुधवार को जब वे अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे तभी उन्हें वह चोर नजर आया जिसके बाद उसे लोगों की मदद से पकड़ कर लोहाघाट थाने पहुंचाया वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया पूछताछ में आरोपी ने लोहाघाट से दो मोबाइल चोरी की बात कबूल करी है आरोपी ने व्यापारी के मोबाइल को एक पर्यावरण मित्र के बेटे व दूसरे मोबाइल को नगर के एक मोबाइल व्यापारी को बेचने की बात कबूल करी पुलिस ने दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं एसओ खत्री ने बताया आरोपी एक शातिर चोर है जो नेपाल का रहने वाला है तथा पिथौरागढ़ में चोरी करने के आरोप में 4 साल की जेल की सजा भी काट चुका है एसओ खत्री ने बताया आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ करी जा रही है तथा आरोपी की फोटो जनपद के सभी थानों व पड़ोसी जनपद के थानों में भेज दी गई है वही लोगों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाने तथा बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग उठाइ है वहीं पुलिस ने मोबाइल खरीदने वाले दोनों लोगों को कड़ी फटकार लगाई

जरूरी खबरें