Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: चंपावत: चौड़ा राजपुर के भूमिया मंदिर से घंटीया सहित कई कीमती बर्तन हुए चोरी

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 6, 2023
  चंपावत के चौड़ा राजपुर के केलियूरा तोक के भूमिया देवता मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर से 53 घटिया, तीन ढोल दमाऊ ,गुल्लक में रखी हुई धनराशि तथा तांबे व पीतल के बर्तनों को उड़ा लिया है वही ग्रामीणों ने चोरी का पता लगने पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी दी तथा पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग करी वही मंदिर में हुई चोरी की घटना से पूरे क्षेत्र में काफी आक्रोश है वहीं ग्रामीण पंकज रावत, पुष्कर सिंह मुकेश ,जीवन ,राजेंद्र ,मनोज ,विक्रम आदि ने बताया मंदिर एकांत स्थान में बना हुआ है इसलिए चोरी कब हुई इसका उन लोगों को ठीक-ठाक पता नहीं है ग्रामीणों ने बताया जब कल ग्रामीण मंदिर गए तब उन्हें चोरी की घटना का पता लग पाया ग्रामीणों ने बताया चोरों ने मंदिर की घंटियां सहित धर्मशाला का ताला तोड़ धर्मशाला के अंदर रखे हुए तांबे पीतल के बर्तनों व अन्य समाज को उठा ले गए हैं तथा चोरों ने धर्मशाला के भीतर काफी तोड़फोड़ करी है वही सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया मालूम हो जिले के कई मंदिरों में चोर हाथ साफ कर चुके हैं पर पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है जिस कारण लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है वहीं लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग करी है

जरूरी खबरें