Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: लोहाघाट:11.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ लोहाघाट पुलिस ने तीन स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 1, 2023
लोहाघाट पुलिस ने तीन स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्त उत्तराखंड 2025 अभियान के तहत एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के निर्देश पर चंपावत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत लोहाघाट पुलिस को तीन स्मैक तस्करों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में एसआई हरीश प्रसाद व पुलिस टीम ने सोमवार देर रात लगभग 10:00 बजे लोहाघाट बलाई मार्ग में स्कूटी से आ रहे तीन युवकों की तलाशी ली तलाशी में मनोज फर्त्याल निवासी डूंगरी फर्त्याल के कब्जे से 3.3 ग्राम, ललित पुनेठा निवासी फोरती के कब्जे से 4.5 ग्राम तथा राहुल कुमार आर्य निवासी कोली ढेक के कब्जे से 3.6 ग्राम कुल 11.40 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है एसओ मनीष खत्री ने बताया पुलिस ने तीनों स्मैक तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच एसआई रिनी चौहान के द्वारा करी जा रही है तथा तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है एसओ खत्री ने बताया तीनों तस्कर चंपावत क्षेत्र के एक अनजान व्यक्ति से स्मैक खरीद कर ला रहे थे जिसकी तलाश करी जा रही है तस्करी में शामिल स्कूटी को सीज कर दिया गया है तथा नशे के खिलाफ लोहाघाट पुलिस का अभियान जारी है वहीं एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा ने कहा नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा जिसके लिए सभी थाना प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं पुलिस टीम में एसआई हरीश प्रसाद हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ध्यान सिंह ,कांस्टेबल मदन नाथ ,जीवन पांडे ,अशोक वर्मा शामिल रहे कुल मिलाकर स्मैक का जहर युवा पीढ़ी को बर्बादी की राह पर धकेल रहा है अभिभावकों को अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है

जरूरी खबरें