Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लक्सर:पति ने मामूली कहासुनी पर पत्नी का गला काट कर करी हत्या

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 15, 2023
  लक्सर कोतवाली के पथरी थाना क्षेत्र स्थित भुक्कनपुर गांव का एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहाँ पर एक पति ने मामूली कहासुनी होने पर अपनी ही पत्नी का गंडासे से गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया जिसके बाद गांव में सन्नाटा छा गया । आपको बतादें कि पथरी थाना क्षेत्र के एक गाँव भुक्कनपुर में सुबह किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर पति मुस्तकीम ने गंडासे से अपनी पत्नी आसमा की गर्दन पर वार करते हुए उसकी निर्मम हत्या कर दी और इसके बाद पति मौके से भाग गया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पथरी थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुची पथरी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुक्कनपुर गांव निवासी मुस्तकीम का उसकी पत्नी असमा से गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर मुस्तकीम आपा खो बैठा और उसने गंडासे से अपनी पत्नी की गर्दन पर वार करते हुए उसकी निर्मम हत्या कर डाली। परिजनों की सूचना पर इंस्पेक्टर पथरी रमेश तनवार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लगभग 10 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। आसमा का मायका भोक्करहेड़ी पुरकाजी मुजफ्फरनगर है। दोनों के 5 बच्चे भी हैं। इंस्पेक्टर पथरी रमेश तनवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और आरोपी पति की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीईओ लक्सर मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि भुक्कनपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दिया सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आरोपी की तलाश जारी है

जरूरी खबरें