Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: काशीपुर पुलिस ने चोरी की एक दर्जन बाइकों के साथ तीन शातिर बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 3, 2023
काशीपुर पुलिस ने चोरी की एक दर्जन बाइकों के साथ तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है   काशीपुर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है काशीपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की एक दर्जन बाइकों के साथ तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। मालूम हो काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी जिसको लेकर जिले के पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर एसपी काशीपुर अभय सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा के दिशा निर्देश पर काशीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज रतूडी के नेतृत्व में बाईक चोरियों के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के द्वारा बाइक चोरियों के घटना स्थलों के आसपास के सीसीटीवी कैमरे तथा मुखबिरों की मदद से कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी तथा उनकी टीम द्वारा मानव बिहार की तरह कच्चे जा रहे संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को देखते हुए उनका पीछा कर उन्हें दबोच लिया फाइल चोरों से पूछताछ में पुलिस को उनके कब्जे से झाड़ियों में छुपाई गई चोरी की एक दर्जन बाइकें बरामद हुईं। वही एसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि। चोरी की एक दर्जन बाइकों में एक बाइक अमरोहा उत्तर प्रदेश से चुराई गई है। बाकी बाइकों की जानकारी जुटाई जा रही है कि यह बाइके कहां-कहां से चुराई गई थी। पकड़े गए दो आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के हैं जबकि तीसरा आरोपी उधम सिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्रों की बाइकें चुराते हैं। वह लोग रेकी करने के बाद मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे और उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके नंबर प्लेट तोड़ देते थे उनके द्वारा यह गाड़ियां चोरी कर झाड़ियों में छुपाई गई थी और उन्हें आज रात बाहर भेजने की योजना थी। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस की पूछताछ में अपने नाम विकास कुमार पुत्र गेंदालाल निवासी ग्राम सकतपुरा थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद, गौरव कुमार पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम नवलपुर थाना कुंडा उधम सिंह नगर तथा प्रमोद कुमार उर्फ रितिक पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी ग्राम सकतपुरा थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद बताया। एसएससी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रूपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की।

जरूरी खबरें