Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: पाटी थाना क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर किया घायल पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 13, 2023
पिता की तहरीर पर पाटी पुलिस ने बेटे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा किया दर्ज चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को मारपीट कर घायल कर दिया जिसके बाद घायल पिता पाटी थाने पहुंचे और अपने बेटे के खिलाफ तहरीर दी गाली गलौज व मारपीट को लेकर पाटी थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद ने बताया गुरुवार को सिरतोली गांव निवासी दीपक चंद्र ने गाली गलौज कर लाठी डंडे से अपने पिता कृष्णानंद पर वार कर दिया जिससे उनके सर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी एसओ ने बताया पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपित पुत्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 325/504 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच प्रभारी एसओ हरीश प्रसाद प्रसाद के द्वारा करी जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही करी जाएगी

जरूरी खबरें