Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: घुड़दौड़ी कॉलेज की महिला प्रोफेसर के आत्महत्या मामले में पति ने विभागाध्यक्ष व निदेशक के खिलाफ थाने में दी तहरीर

Laxman Singh Bisht

Sat, May 27, 2023
आत्महत्या करने वाली घुड़दौड़ी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर के पति ने दी विभाग के एचओडी डॉ गौतम और निदेशक डॉ वाई सिंह के ख़िलाफ़ आत्महत्या के लिये मजबूर करने की तहरीर श्रीनगर में अलकनंदा नदी में कूद मारने वाली जीबी पंत इंजीनयरिंग कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा भट्ट की उपचार के दौरान मौत हो गई है,बेस अस्पताल में तीन घंटे तक जिंदगी ओर मौत से जूझने के बाद आखिरकार महिला ने दम तोड़ दिया।दरअसल श्रीनगर गढ़वाल में बीते गुरूवार को एक महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग मार दी थी, लेकिन इस दौरान एक युवक द्वारा नदी में कूद कर महिला को अलकनंदा के तेज बहाव से बचा लिया गया। जिसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से महिला को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया,यंहा प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया,लेकिन यहॉ महिला ने उपचार के दौरान देर शाम दम तोड़ दिया। मृतका असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पति जो कि गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के श्रीनगर परिसर में कार्यरत बताये जा रहे हैं,ने श्रीनगर थाना/ सीओ श्रीनगर को अपनी तहरीर देकर कहा है कि उनकी पत्नी का उनके पूर्व विभागाध्यक्ष और कॉलेज के वर्तमान निदेशक डॉ वाई.सिंह तथा विभाग के मौजूदा विभागाध्यक्ष डॉ ए. के.गौतम ने लगातार उत्पीड़न किया और उनकी पत्नी के मातृत्व अवकाश और बाद में पदोन्नति में रोड़े अटकाकर बेहद परेशान किया,जिस वजह से बेहद परेशान होकर उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। मृतका के पति ने अपनी तहरीर में वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ ए. के.गौतम पर अपने पूर्ववर्ती कार्यकाल में गौतम बुद्धा विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में भी महिला प्रोफेसर से छेड़छाड़ करने,जिसके बाद गौतम को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया तथा वर्ष 2014 में घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में भी एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुये कहा है कि तब मामले को वर्तमान निदेशक डॉ वाई.सिंह ने दबा दिया था।मृतक के पति ने विभागाध्यक्ष डॉ ए.के.गौतम और निदेशक डॉ याई.सिंह के विवादास्पद इतिहास का भी संज्ञान लेते हुये पुलिस से दोनों प्रोफेसरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने निवेदन किया है। ‌‌‌‌‌‌

जरूरी खबरें