Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

सूचना

: हरिद्वार में बंदूक से फायरिंग कर रील बनाना तीन भाइयों को पड़ा महंगा पुलिस ने तीनों भाइयों को खिलाई हवालात की हवा

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 24, 2023
  रील के फेर में तीनों भाई पहुंचे हवालात, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज   लाइसेंसी बंदूक से फायर कर बनाई थी वीडियो, सोशल मीडिया में हुई थी वायरल   पुलिस टीम ने बंदूक भी की बरामद, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया जारी   वही एसपी हरिद्वार ने कहा रील के चक्कर में अपना रोल न भूले,समाज में रहना है तो सभ्य तरीके से नियम कानून का पालन करे अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार है दिनांक 22.04.2023 को सोशल मीडिया पर तीन युवकों की बंदूक से फायर करते हुए वीडियो वायरल होने पर कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने रील में दिख रहे तीनों युवकों शहजाद, शहजान व निसार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ करने पर अलावलपुर निवासी तीनों सगे भाईयों ने बताया गया कि उन्होंने रिल बनाने के लिए लाइसेंसी बंदूक जो निसार के नाम पर रजिस्टर्ड है, से फायर कर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। टीम ने घर की तलाशी लेकर एक बंदूक 12 बोर, 03 कारतूस व लाइसेंस बरामद किया। उपरोक्त संबंध में थाना पथरी पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शास्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जा रही है

जरूरी खबरें