Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

: चंपावत:पाटी मे सहकारी समिति सचिव पर लगा गबन का आरोप किसानों ने जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन एसआईटी जांच की मांग कृषि ऋण में बड़ा घपला

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 3, 2025
सहकारी समिति सचिव पर लगा गबन का आरोप किसानों ने जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन एसआईटी जांच की मांग कृषि ऋण में बड़ा घपला चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक की दूबड़ बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति सचिव पर क्षेत्र के किसानों ने गबन का गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग करते हुए डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है उत्तराखंड किसान संगठन के टाक खंदक के नरेंद्र उत्तराखंडी उर्फ हरीश शर्मा ने बताया क्षेत्र के किसानों को समिति के द्वारा फसली ऋण दिए गए थे जिनका वसूली धन व्यक्तिगत रूप से सचिव ने अपने पास जमा किया लेकिन सचिव ने किसानों के ऋण खाते में जमा नहीं किया गया है जिस कारण क्षेत्र के किसानों में बकायादारी चढ़ गई है जिस कारण किसानों में काफी नाराजगी है तथा मामले की जांच न होने पर 05 मार्च को समिति मुख्यालय टाकखंदक में किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा इसके अलावा समिति कार्यालय में 06 मार्च से तालाबंदी की जाएगी किसानों ने मांग करते हुए कहा कर्षको के ऋण जमा अनुपात को ठीक किया जाए एवं बकायादारी हटाई जाए , किसानों का फसली ऋण का बीमा नहीं किया गया है शीघ्र बीमा किया जाए तथा समिति के पूर्व सचिव जय राम एवं विभागीय ऑडिटकर्ताओं के द्वारा किए गए गबन की एसआईटी जांच की जाए साथ किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कार्रवाई न होने पर उत्तराखंड किसान संगठन द्वारा वेमयादी हड़ताल, तालाबंदी एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सहकारिता विभाग एवं शासन प्रशासन की होगी कुल मिलाकर मामला काफी गंभीर है अब यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा आरोपों में कितनी सच्चाई है? कुल मिलाकर पाटी ब्लॉक भ्रष्टाचार के मामले में छाया हुआ है

जरूरी खबरें