Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: पूर्णागिरि में पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 19, 2023
पूर्णागिरि में पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली चंपावत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम में लगने वाले सरकारी मेले का समापन 15 जून को हो चुका है वहीं सरकारी मेला समाप्त होने के बाद धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों से पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली का कारोबार शुरू हो गया है मेले के समय भैरव चट्टी पार्किंग का ठेका लेने वाले ठेकेदार के द्वारा भैरव शक्ति से कई किलोमीटर पूर्व ही बीच रास्ते में बैरियर लगाकर आने वाली हर गाड़ी से ₹150 की वसूली की जा रही जिसके लिए बकायदा मेला पार्किंग की रसीद भी दी जा रही है बाहर से आने वाले वाहनों के साथ-साथ स्थानी टैक्सी वाहनों से भी यह वसूली की जा रही है जिसको लेकर टैक्सी चालकों में बहुत रोष देखने को मिल रहा है पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के टैक्सी चालकों और वाहन स्वामियों नें मेला समापन के बाद भी जारी पार्किंग शुल्क को लेकर अपनी परेशानी को साझा करते हुए बताया कि ठुलीगाड़ से भैरब मंदिर चलने के लिए हल्का वाहन पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी पार्किंग शुल्क 150 रूपये लिए जाने के बाद ही वाहन को आगे ले जाने दे रहे हैं अगर कोई टैक्सी चालक शुल्क नहीं दें रहा है तो उसे आगे भैरव मंदिर के लिए वाहन को नहीं ले जाने दिया जा रहा है वही क्षेत्र में 28 सालों से वाहन चला रहे चालक नें इस पर नाराज़गी जताते हुए बताया की पूर्व में कभी भी माँ पूर्णागिरि मेला समापन के बाद लोकल टैक्सी मैक्स वाहन चालकों से कोई शुल्क नहीं बसूला जाता था लेक़िन इस बार ठेकेदार द्वारा ख़ुद बैरियल पर बैठ कर अपने कर्मचारियों द्वारा हम लोगों को पार्किंग का उपयोग किये जाने का हवाला देते हुए जबरदस्ती 150 रूपये का पार्किंग शुल्क भैरव मंदिर पार्किंग स्थल से 7 किलोमीटर पहले ठुलीगाड़ थाने से पहले बेरीकेट लगाकर बसूला जा रहा है टैक्सी मैक्स चालकों नें इसकी शिकायत मौखिक रूप से अपने यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार से भी की जिसपर अध्यक्ष द्वारा मिडिया को बताया गया हल्का वाहन पार्किंग ठेकेदार और कर्मचारियों द्वारा अवैध तरीके से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है जिसका रास्ता वार्ता करके निकाला जायेगा अगर वार्ता से कोई निर्णय नहीं निकलता है तो सख्त कार्यवाही के लिए सम्बंधित अधिकारीयों को अवगत कराया जायेगा वही दूसरी तरफ ठेकेदार और कर्मचारियों के ऊपर लग रहे आरोपों पर हल्का वाहन पार्किंग ठेकेदार के पार्टनर सुरेश सिंह महर नें अपने जबाब में कहा की अगर हमारी पार्किंग का टैक्सी वाले या कोई अन्य वाहन स्वामी उपयोग करेगा तो शुल्क जरूर वसूला जायेगा वही उनके द्वारा टैक्सी चालकों के आरोपों को ख़ारिज कर दिया गया, वही इस पुरे मामले पर मेला मजिस्ट्रेट एवं उपजिला अधिकारी टनकपुर सुंदर सिंह तोमर नें इस विषय में संज्ञान लेने की बात कहते हुए कहा कि अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी घटना की जांच करवाई जाएगी।

जरूरी खबरें