Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: हल्द्वानी में दंपत्ती ने सर्राफा को लगाया लाखों का चूना

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 27, 2024
हल्द्वानी में दंपत्ती ने सर्राफा को लगाया लाखों का चूना हल्द्वानी में एक ज्वैलर्स को शातिर दंपत्ति ने 2.35 लाख का चूना लगा दिया ज्वैलरी खरीदने के बाद सर्राफा को ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीन शॉट तो दिखा दिया गया, लेकिन खाते में रकम नहीं पहुंची जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक महिला और पुरुष, कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी में पहुंचे उन्होंने खुद को पति पत्नी बताया और अपनी शादी की सालगिरह की खुशी में डायमंड रिंग और 20 ग्राम का गोल्ड कॉइन खरीदा। प्रतिष्ठान के स्वामी संजीव जैन अंकुश जैन तुषार जैन ने दंपति की शादी की सालगिरह में अपने प्रतिष्ठान में केक कटवा कर सेलिब्रेट भी किया और उन्हें डायमंड रिंग तथा 20 ग्राम का गोल्ड कॉइन दिया जिसकी कीमत 2.35 लाख बताई गई दंपति द्वारा 2.35 लाख का भुगतान करने का स्क्रीनशॉट उन्हें दिया गया और चलते बने। उनके जाने के कुछ देर बाद जब उनके नंबर पर ज्वेलर्स ने बात की तथा पेमेंट नहीं आने की बात की तो उन्होंने कहा आ जाएगा लेकिन पेमेंट नहीं आया। शातिर दंपति द्वारा बड़ी होशियारी से स्कैनिंग के नाम पर धोखाधड़ी की गई जब इसका एहसास ज्वेलर्स को हुआ तो इसकी शिकायत भोटिया पड़ाव पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा उक्त लोगों की लोकेशन ली गई जो फरीदाबाद में बताई जा रही है। उनके फोन पर बात नहीं हो रही है। जबकि व्हाट्सएप पर कॉल चल रही है।

जरूरी खबरें