Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: खटीमा महाविद्यालय में भ्रष्टाचार का मामला आया सामने एसडीएम ने सीज किए कई कमरे 

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 20, 2023
खटीमा महाविद्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसडीएम ने सीज किए कई कमरे महाविद्यालय के खेल विभाग पर खेल सामग्री के मामले में लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप खटीमा के हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए हुई खरीद में भ्रष्टाचार होने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के आदेश पर खटीमा के उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने महाविद्यालय के खेलकूद विभाग के तीन कमरों को सीज कर दिया है। ज्ञात हो कि बीते लंबे समय से महाविद्यालय के खेलकूद विभाग के द्वारा की गई खरीदो में भ्रष्टाचार किए जाने के संदेह के चलते खटीमा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता दीपक बिष्ट के द्वारा मामले में आरटीआई मांगे जाने पर भारी भ्रष्टाचार के संकेत मिले जिसकी शिकायत दीपक बिष्ट एवं छात्र संघ के द्वारा खटीमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किए जाने पर मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को मामले की जांच करने हेतु निर्देश जारी किए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद शनिवार देर शाम खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट को तुरंत महाविद्यालय के खेल विभाग से जुड़े कमरों को सील करने के आदेश जारी किए जिस पर अमल करते हुए उप जिलाधिकारी ने दलबल के साथ महाविद्यालय पहुंच खेल विभाग के तीन कमरों को सील कर दिया है। वही इस मामले में जानकारी देते हुए छात्र संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि लंबे समय से महाविद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है हमारे द्वारा की गई खरीद की रसीदें मांगे जाने पर महाविद्यालय प्रशासन ने आरटीआई लगाने के लिए कहा जिस पर हमारे वरिष्ठ साथी एवं आरटीआई कार्यकर्ता दीपक बिष्ट के द्वारा आरटीआई मांगी गई जिसके जवाब में प्राप्त जानकारी से महाविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा हुआ है वही आरटीआई कार्यकर्ता दीपक बिष्ट ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि खटीमा महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा नियमों एवं मानकों को ताक पर रखकर विद्यालय हेतु सामान की खरीदारी की गई है हमें प्राप्त जानकारी से प्रतीत हो रहा है महाविद्यालय के खेल विभाग द्वारा की गई खरीदो में लाखों का भ्रष्टाचार हुआ है महाविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार का अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि महाविद्यालय सभागार के लिए खरीदी गई मात्र एक टेबल की कीमत लगभग 5 लाख रुपए है वही खेल विभाग द्वारा बनाए गए टेनिस कोर्ट का खर्चा भी लगभग 5 लाख के आसपास दिखाया गया है जबकि मौके पर मौजूद टेनिस कोर्ट की हालत खस्ता हाल है वही महाविद्यालय में हुए इस भ्रष्टाचार एवं प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में महाविद्यालय प्रशासन का कोई सदस्य मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है खटीमा के उप जिला अधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के आदेश अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है महाविद्यालय में खेल विभाग से जुड़े तीन कमरों को सीज कर दिया गया है पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जरूरी खबरें