Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीएम धामी के नेतृत्व में बड़ा फैसला,महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट हेतु 16 पदों के सृजन को कैबिनेट मंजूरी

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:एसपी चम्पावत का साइबर ठगों के खिलाफ प्रहार जारी 10 लोगो के खातो में वापस कराई 5 लाख 40हजार 334रुपए की धनराशि 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 26, 2024
एसपी चम्पावत का साइबर ठगों के खिलाफ प्रहार जारी 10 लोगो के खातो में वापस कराई 5 लाख 40हजार 334रुपए की धनराशि एसपी चंपावत अजय गणपति की साइबर ठगो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है एसपी चंपावत के निर्देश पर साइबर ठगो के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत चंपावत पुलिस ने अज्ञात साईबर ठगो द्वारा जिले के विभिन्न जगहों के 10 व्यक्तियो के खातो से 5,40,334/- की ठगी की गयी। जिसकी सूचना आवेदको द्वारा जनपद साईबर सैल को दी गयी । एसपी अजय के निर्देश पर साईबर सैल द्वारा सूचना मिलते ही आवेदको से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा बैक नोडल से सम्पर्क कर आवेदको के खाते से निकाली गयी धनराशि 5,40,334/- को विधिक कार्यवाही कर आवेदक के खातो में वापस करा दिए गए हैं । वहीं एसपी अजय गणपति ने जिले की समस्त जनता से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल एक ऐसा डिवाइस है जो हमेशा आपके साथ रहता है। दिखने में यह डिवाइस छोटा है, लेकिन बड़ा महत्वपूर्ण है। अधिकतर साइबर क्राइम इसी डिवाइस के माध्यम से हो रहे हैं। इसके लिए सभी को सतर्क एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। वर्तमान में साइबर सुरक्षा बड़ी चुनौती है, इससे होने वाले क्राइम का खतरा 24 घंटे बना रहता है। साइबर क्राइम से बचने के लिए मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता है। कोई भी पोस्ट पर एकदम से विश्वास नहीं करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। साइबर सुरक्षा एक ही मंत्र है वह है जागरूकता। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, साईबर सैल चम्पावत 8476055260 तथा https://cybercrime.gov.in पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। पुलिस टीम मे 01-उ0नि0 मीनाक्षी नौटियाल 02-उ0नि0 पिंकी धामी 03-है0कानि0 बिहारी लाल 04-है0का0 सदाम हुसैन 05- म0कानि0 रीनू खत्री 06- म0कानि0 आशा गोस्वामी शामिल रहे

जरूरी खबरें