Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: चंपावत पुलिस ने बनबसा क्षेत्र में भारी मात्रा में स्मैक व अफीम के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 12, 2023
चंपावत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी बनबसा में 101.50 ग्राम स्मैक व 292.55 ग्राम अफीम के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार
एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के दिशा निर्देश पर चंपावत पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बनबसा पुलिस को बनबसा थाने के एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में दो बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है बनबसा थाने के एसओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गड़ीगोट जाने वाले मार्ग में पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या uk06 एक्स 1404 से जा रहे दो युवकों को सक होने पर रोका गया तलाशी लेने पर साबिर हुसैन निवासी जेल कैंप रोड सितारगंज के कब्जे से 101.5 ग्राम स्मैक तथा अफजाल अहमद निवासी नानकमत्ता के कब्जे से 292.55 ग्राम अफीम बरामद करी गई एसओ जगवाण ने बताया दोनों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है तथा बाइक को सीज कर दिया गया है मालूम हो एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के ट्रेनिंग से लौटने के बाद एक बार फिर नशा तस्करों की शामत आ गई एसपी पींचा ने कहा जिले में नशा तस्करों को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एसपी पींचा ने नशा तस्करों को चंपावत जिला छोड़कर चले जाने की चेतावनी दी है पुलिस टीम में एसआई हेमंत सिंह कठेत चौकी प्रभारी शारदा बैराज हेड कांस्टेबल कमल कुमार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह ,कांस्टेबल दलीप कुमार ,कांस्टेबल जगदीश कन्याल कांस्टेबल ज्योति कन्याल शामिल रहे

जरूरी खबरें