Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: विकासनगर: बुजुर्ग से दिनदहाड़े 5लाख रुपए की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Laxman Singh Bisht

Wed, May 24, 2023
विकासनगर में एक बुजुर्ग से पांच लाख की लूट को अंजाम देकर दो लुटेरे फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई अब पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। दिनदहाड़े लूट की ये घटना विकासनगर के हरबर्टपुर पंजाब नेशनल बैंक के बाहर हुई हैँ। जहाँ ये बुजुर्ग व्यक्ति जैसे ही थैले में 5 लाख रूपये लेकर बैंक से बाहर निकला वैसे ही लूट की फिराक में बैठे यह दो शख्स बुजुर्ग से पैसो से भरा थैला छीन कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। बुजुर्ग व्यक्ति मोटरसाइकिल के पीछे रोता बिलखता भागता रहा, लेकिन लुटेरे तेजी से फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची विकास नगर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरु की, तो घटना स्थल के पास दुकान में लगे इस सीसीटीवी फुटेज से पूरी घटना खुलकर पुलिस के सामने आ गई।सीसीटीवी कैमरे मेँ आप भी देखिए कि कैसे जब यह बुजुर्ग थैला लेकर बैंक से बाहर निकला तो इसकी फिराक में बैठे ये दोनों बाइक सवार लुटेरे बुजुर्ग से थैला छीन कर फरार होने लगे और बुजुर्ग इनके पीछे अपनी रकम को बचाने के लिए रोता बिलखता दौड़ता रहा। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार इन दोनों लुटेरों की पहचान कर उन्हें तलाशने में जुटी हैँ।

जरूरी खबरें