Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

सूचना

: बिकाशनगर:युवती को तमंचा दिखाने वाले सिरफिरे आशिक की धुनाई   

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 18, 2024
युवती को तमंचा दिखाने वाले सिरफिरे आशिक की धुनाई कालसी तहसील क्षेत्र की रहने वाली एक युवती जो विक्रम में बैठकर विकासनगर की ओर आ रही थी। जीवनगढ़ चौक पर युवती के बिक्रम से उतरने के बाद पैदल जाते समय एक सिरफिरे युवक सचिन तोमर निवासी ग्राम बाघना तहसील कालसी द्वारा तमंचा दिखाकर युवती को डरा धमकाकर उससे दोस्ती करने और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। किसी तरह युवती ने इसकी सूचना अपने परिचितों को दी जो कुछ ही देर में जीवनगढ़ चौक पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से सिरफिरे युवक को वहीं दबोच लिया जिसके पास एक अवैध तमंचा तथा जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस दौरान लोगों ने सिरफिरे युवक की जमकर धुनाई कर डाली और पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया। युवती द्वारा उक्त घटना को लेकर थाना विकासनगर में तहरीर दी गई है जिसके आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध विकासनगर पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की समुचित धाराओं मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। विवेचना उप निरीक्षक संदीप पवांर द्वारा की जा रही है अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

जरूरी खबरें