Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:महिला ने ब्लॉक कर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 9, 2025

शादी का झांसा देकर कर रहा था दुष्कर्म चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मी पंकज फर्त्याल पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाते हुए लोहाघाट थाने में तहरीर दी है।पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पंकज फर्त्याल निवासी बाराकोट को गिरफ्तार कर लिया है ।लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म गर्भपात की धारा 64(1),88,115(2)में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है आज बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।मामले की जांच सब इंस्पेक्टर पिंकी धामी के द्वारा की जा रही है ।तहरीर में महिला ने बताया वह वर्ष 2022 मे बाराकोट ब्लॉक कार्यालय के पास कैंटीन चलती थी आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर शादी का झांसा देते हुए संबंध बनाए तथा कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। उसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया है।मालूम हो महिला के दो बच्चे हैं और उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। वहीं आरोपी भी शादीशुदा है उसके भी दो बच्चे।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जरूरी खबरें