: पाटी:अपाची व बुलेट की भिड़ंत में दो घायल
Fri, May 10, 2024
अपाची व बुलेट की भिड़ंत में दो घायल
शुक्रवार को चोमैल से लधोली शादी में शामिल होने जा रहे कमल सिंह बिष्ट व दिव्यांग महेश बिष्ट अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी पाटी से लोहाघाट की ओर आ रही बुलेट से उनकी पोखरी के पास आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें अपाची सवार कमल बिष्ट व दिव्यांग महेश बिष्ट घायल हो गए तथा बुलेट सवार बलराज पाटनी व चंदन सिंह को मामूली चोटे आई हैं वही ड्यूटी से घर की ओर वापस आ रहे फार्मासिस्ट योगेश कनौजिया के द्वारा दुर्घटना स्थल में ही
घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया तथा ग्रामीणों के सहयोग से 108 के जरिए घायलों को पाटी चिकित्सालय भेजा गया फार्मासिस्ट कनौजिया ने बताया कमल सिंह व महेश सिंह के हाथ व पैरों में काफ़ी चोटे आई हैं
: चंपावत :दो छात्राओ की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
Thu, May 9, 2024
दो छात्राओ की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
बुधवार 8 मई को चंपावत जिले के तलियाबाज स्कूल से घर की और लौट रही बुड़म क्षेत्र की दो छात्राओ की सड़क निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर से कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई थी गुरुवार को मृतक छात्रा अनीता के पिता कुशल सिंह ने रीठासाहिब थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की तहरीर में वादी कुशल सिंह ने बताया बुडम गांव के हरीश सिंह की बेटी कविता तथा उनकी बेटी अनीता जो तलियांबाज हाईस्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी दोनो 8 मई को रोज की तरह छुट्टी होने पर पैदल गांव की ओर आ रही थी तभी सड़क डामरीकरण कार्य कर रही एलडी बिनवाल कंपनी के ट्रैक्टर चालक के द्वारा ट्रैक्टर को तेज और लापरवाही से चलाते हुए मेरी बेटी कविता और उसकी सहेली अनीता को दोपहर करीब 2:00 बजे तड़ागीगैर के पास टक्कर मार दी जिस कारण कविता और अनीता की मौके पर मौत हो गई वहीं रीठा साहिब थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 (A) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है वही ट्रैक्टर चालक फरार बताया जा रहा है
: चंपावत :ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत
Wed, May 8, 2024
ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत
चंपावत के ग्राम पंचायत बुडम के तलियाबाज की स्कूल से घर जा रही दो बालिकाएं सुखीढाग मीनार रोड में पानी ढो रहे टैक्टर में तलियाबाज स्कूल से अपने घर बुडम जा रही थी तभी मोड मे अचानक दोनों छात्राएं ट्रैक्टर से नीचे गिर गयी और ट्रैक्टर के नीचे आने से दोनों छात्राओ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है ट्रैक्टर में 10 बालिकाएं एवं चालक सवार था मृतक छात्राओं मे कु० अनिता( 17)पुत्री कुशल सिंह ,कु०बबिता(16) पुत्री हरी सिंह निवासी बुडम हैं वही दो छात्राओ की मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनो छात्राओ को टनकपुर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है दोनों हाई स्कूल की छत्राएं हैं जो बुडम क्षेत्र में स्कूल न होने से 12 किलोमीटर दूर तलियाबाज स्कूल पढ़ने आती थीं वही ट्रैक्टर चालक नेपाली नागरिक रेशम रावत मौके से फरार हो गया ट्रैक्टर ठेकेदार लक्ष्मी दत्त बिनवाल के निर्माण कार्य मे लगा हुआ था वही इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख जताया हैं