रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।
Laxman Singh Bisht
गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल की बैठक में अनुशासनहीनता मामले में। पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन का नोटिस जारी।

हंगामे के बाद बैठक छोड़कर गए विधायक मयूख महर।

तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण ना देने पर तीनों नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया जा सकता है निष्कासित।
महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी भंग।

उत्तराखंड कांग्रेस के द्वारा पिथौरागढ़ में आयोजित 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' के दौरान अनुशासनहीनता को काफी गंभीरता से लेते हुए पिथौरागढ़ के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, जिला कांग्रेस कमेटी के दीपक लुंठी तथा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी को अनुशासनहीनता मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 30 जून को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीनों नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही अपने सहयोगियों के साथ मंच पर अव्यवस्था फैलाई और वरिष्ठ नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। पार्टी का आरोप है कि इस घटना से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और यह घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीनों नेताओं से तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। इस कार्रवाई की प्रतिलिपि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश अनुशासन समिति तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी भेजी गई है। मालूम हो आज परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में हुए हंगामा की वजह से पिथौरागढ़ के कांग्रेस विधायक मयूख महर अपने समर्थकों के साथ नाराज होकर कार्यक्रम को छोड़कर चले गए। सम्मेलन में काफी देर हंगामा होता रहा। जिसका कांग्रेस संगठन ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। फिलहाल इसे मामले से पूरे प्रदेश में कांग्रेस की काफी किरकिरी हो रही है और कांग्रेस की गुटबाजी निकल कर सामने आई है। मामला पूरे प्रदेश में चर्चाओं में बना हुआ है।
पिथौरागढ़ में हुए हंगामे के बाद पिथौरागढ़ जिला महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरौतेला ने जारी किया आदेश पिथौरागढ़ जिला महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भावना नगरकोटी द्वारा पार्टी मंच पर की गई गंभीर अनुशासनहीनता की घटना का लिया गया संज्ञान।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*