रिपोर्ट : साहबराम : New Road : इस हाईवे को किया जाएगा अपग्रेड, कई जिलों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर; जानें कब शुरू होगा काम
Laxman Singh Bisht
New Road : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच बिहार के लोगों के लिए एक अछि खबर आई है। जमुई और बांका जिले में NH-333A को करीब 118 किमी लंबाई में बेहतर बनाया जायेगा। इससे बिहार और झारखंड के बीच सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी। फिलहाल इस सड़क को कटोरिया से पंजवारा तक दो लेन में पेव्ड सोल्डर सहित करीब 56 किमी लंबाई में अपग्रेड किया जायेगा।
काम 2026 में शुरू होने की संभावना
जानकारी के अनुसार इसका निर्माण अगले साल यानी 2026 के अंत तक शुरू होने की संभावना है। इसे लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डीपीआर बनाने के लिए कंसल्टेंसी की तलाश शुरू कर दी है. इस साल के अंत तक कंसल्टेंसी चयन कर डीपीआर का निर्माण शुरू होने की संभावना है।
लंबे समय से हो रही थी मांग
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नारायणा-सोनाे-झाझा-सिमुलतला-कटोरिया सड़क को भी बेहतर करने की प्रक्रिया चल रही है. इस सड़क को बेहतर बनाने की मांग लंबे समय से हो रही थी. ऐसे में एनएच 333ए का हिस्सा कटोरिया से पंजवारा सहित नारायणा-सोनाे-झाझा-सिमुलतला-कटोरिया सड़क का निर्माण 2028 तक पूरा होने की संभावना है।
72 KM लंबाई में बन चुकी है सड़क
मिली जानकारी के अनुसार बिहार और झारखंड के बीच बेहतर सड़क यातायात के लिए जमुई और बांका जिले में एनएच-333ए की करीब 134 किमी लंबाई में निर्माण की योजना थी. इसमें से करीब 72 किमी लंबाई में निर्माण पूरा हो चुका था.
साथ ही करीब 62 किमी लंबाई में इसका निर्माण बचा हुआ था. यह सड़क नारायणा-सोनाे-झाझा-सिमुलतला-कटोरिया तक जायेगी.
विज्ञापन
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे