रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में कृषि महाविद्यालय की घोषणा का स्वागत अब ज़रूरत है इसे धरातल पर उतारने की: माहरा
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री की घोषणा स्वागत योग्य आनंद माहरा:प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी
बनबसा में मुख्यमंत्री द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय की तर्ज पर चंपावत में कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा को प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी आनंद सिंह महरा ने कहा यह निश्चित रूप से स्वागत योग्य कदम है। आनंद महरा ने कहा यह निर्णय यदि हकीकत में धरातल पर उतरता है, तो चंपावत और आसपास के पर्वतीय जिलों की उन्नति की दिशा में यह एक ऐतिहासिक शुरुआत साबित हो सकती है। कहा चंपावत कृषि प्रधान क्षेत्र है यहाँ के किसानों और युवाओं के लिए यह महाविद्यालय आधुनिक कृषि शिक्षा, वैज्ञानिक तकनीक और रोजगार के नए अवसर लेकर आएगा। परंतु यह तभी संभव होगा जब इस घोषणा को केवल कागज़ों तक सीमित न रखकर डीपीआर तैयार कर वास्तविक निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।साथ ही यदि इस परियोजना में हॉर्टिकल्चर, फल, फूल एवं बागवानी को भी प्रोत्साहन दिया जाए, तो इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी और युवाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।माहरा ने कहा हम मुख्यमंत्री के इस निर्णय का हार्दिक स्वागत और धन्यवाद करते हैं, साथ ही अपेक्षा करते हैं कि यह योजना शीघ्र ही मूर्त रूप ले, ताकि चंपावत और उससे जुड़े जिलों की उन्नति केवल घोषणा नहीं बल्कि वास्तविकता बन सके।
विज्ञापन
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।