रिपोर्ट: साहबराम : Success Story: किसी अप्सरा से कम नहीं ये IPS अफसर, आप भी जाने इनके सफलता की कहानी
Laxman Singh Bisht
Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में हर साल देशभर से युवा शामिल होते है। लेकिन इसमें से केवल कुछ ही छात्रों को सफलता मिलती है। देशभर के अलग-अलग राज्यों से युवा इस कठिन परीक्षा में मेहनत के साथ अपनी किस्मत आजमाते है, लेकिन कड़ी मेहनत के बाद भी इस परीक्षा में कई बार हार का सामना करना पड़ता है।
इस परीक्षा में असफल होने के बाद बहुत से लोग हार मान लेते है, और अपने सपनों को छोड़ कर राह बदल लेते है। मगर सिविल सर्वेंट आशना चौधरी ने ऐसा नहीं किया। यूपीएससी में दो बार असफल होने के बावजूद उन्होनें हार नहीं मानी बल्कि रात दिन मेहनत कर अपना मुकाम हासिल किया।
कौन है IPS Aashna Chaudhary?
आशना चौधरी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के छोटे से कस्बे पिलखुआ की रहने वाली हैं। उनके पिता डॉ अजीत सिंह एक सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर हैं और उनकी मां इंदु सिंह गृहिणी हैं।
दिल्ली से किया ग्रेजुएशन
आशना की शुरुआती पढ़ाई पिलखुवा के ही सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई। इसके बाद उदयपुर के स्कूल से उनकी पढ़ाई हुई। 12वीं के बाद आशना ने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमन से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है।
ऐसे शुरू हुआ UPSC का सफर
बाद में साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर्स किया। इसके साथ ही उन्होंने एक एनजीओ के साथ भी काम किया था। आशना ग्रेजुएशन के बाद ब्रेक लेना चाहती थीं, मगर परिवार वालों ने यूपीएससी की तैयारी करने की सलाह दी। जिसके बाद आशना ने 2019 से UPSC की तैयारी शुरू कर दी।
दो बार हुई UPSC में फेल
आशना चौधरी ने 2020 में अपना पहला प्रयास दिया, लेकिन वे अपने पहले प्रयास में प्रीलिम्स परीक्षा भी पास नहीं कर पाईं थीं। लेकिन हिम्मत न हारते हुए उन्होंने अगले साल 2021 में अपना दूसरा यूपीएससी अटेंप्ट दिया।
लेकिन इस बार भी कुछ एक अंकों से वे प्रीलिम्स परीक्षा पास करने से चूक गईं। दो बार असफल होने से वे बहुत निराश हुईं, लेकिन इस दौरान उनके परिवार ने उनका साथ दिया और उनकी हिम्मत बढ़ाई।
तीसरे प्रयास में पास किया UPSC
आशना चौधरी ने 2022 में अपना तीसरा अटेंप्ट दिया और उन्हें बहुत बड़ी सफलता मिली। उन्होनें यूपीएससी ने 116वां रैंक हासिल किया और वह IPS ऑफिसर बनी। आशना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्हें लाखों की संख्या में लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते है।
विज्ञापन
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।