रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दीपावली पर्व को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी खोया ,बर्फी ,लड्डू, बेसन मिठाई ,बाल मिठाई तेल के लिए
Laxman Singh Bisht
दीपावली पर्व को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी खोया ,बर्फी ,लड्डू, बेसन मिठाई ,बाल मिठाई तेल के लिए नमूने
जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही
आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण अभियान संचालित किया गया।अभियान के तहत मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट्स एवं किराना स्टोर्स सहित लगभग 12 प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, भंडारण पद्धति, कच्चे माल के स्रोत और हाईजीन मानकों की विस्तार से जांच की गई।निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार संचालकों को विशेष निर्देश दिए गए कि वे मिठाइयों में कृत्रिम रंगों का प्रयोग न्यूनतम करें, केवल शुद्ध, ताजा एवं गुणवत्तायुक्त मिठाइयाँ ही तैयार करें एवं विक्रय हेतु रखें, खाद्य पदार्थों को जाली, शीशे या सूती कपड़े से ढककर रखें ताकि धूल-मिट्टी एवं कीटजनित संक्रमण से सुरक्षा हो।किराना व्यवसायियों को भी गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री रखने तथा एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की बिक्री से बचने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान खोया, बर्फी, लड्डू, बेसन मिठाई, बाल मिठाई, तेल आदि के नमूने एकत्र कर परीक्षण हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर को भेजे गए हैं। प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के मौसम में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को मिलावटरहित एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।इस निरीक्षण अभियान में तहसीलदार लोहाघाट जगदीश नेगी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री योगिता तिवारी, सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिनेश फर्त्याल एवं राजस्व विभाग के कर्मचारीगण सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)