रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण।
Laxman Singh Bisht
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भविष्य में होने वाली परीक्षाओं को सिर्फ राजकीय विद्यालयों व राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में संपन्न कराने हेतु आज मंगलवार को आयोग के द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मेहरबान सिंह बिष्ट के द्वारा चंपावत जिले के लोहाघाट के सभी राजकीय विद्यालयो का निरीक्षण कर परिक्षार्थियों के बैठने की क्षमता व सुरक्षा का आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह और राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता मौजूद रही। मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर भविष्य में चंपावत जिले में होने वाली उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं को सिर्फ राजकीय विद्यालयों व राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में संपन्न कराने हेतु लोहाघाट नगर के रा0महाविद्यालय ,रा0 बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता व सुरक्षा का जायजा लिया गया।
उन्होंने बताया इसका उद्देश्य यह है कि परीक्षाओं को सिर्फ राजकीय विद्यालयो में संपन्न किया जाए ।ताकि प्राइवेट विद्यालयो पर निर्भरता समाप्त हो। उन्होंने कहा चंपावत के राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया जा चुका है।जल्द रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। उन्होंने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्य समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)